Scholarship

      //बीपीएल छात्रवृत्ति//


कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महविद्यालय में अध्ययरत आर्थिक रूप से पिछड़े (Below Poverty Line) वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है.

शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति की दर :-

(अ) नवीन प्रवेश हेतु -

1.        स्नातक स्तर पर 10 माह के लिए रू. 3000/- अधिकतम. यदि माह के 20 तारीख के बाद प्रवेश ली है, तो उस माह की छात्रवृत्ति देय नहीं होगी. उदाहरण के लिए कोई छात्र 21 जुलाई को प्रवेश लेता है तो उसे रू. 2700/- देय होगा. यदि 21 अगस्त को प्रवेश लेता है तो उसे रू. 2400/- देय होगा.
2.        स्नातकोत्तर स्तर पर 10 माह के लिए रू. 5000/- अधिकतम.

(ब) नवीनीकरण हेतु -

1.         स्नातक स्तर पर रू. 3000/- तथा स्नातकोत्तर स्तर पर रू. 5000/- प्रतिवर्ष.

वांछनीय दस्तावेज :-

(1)        ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन की हार्ड कॉपी.
(2)        बीपीएल कार्ड (गरीबी रेखा कार्ड/राशन कार्ड) की स्वयं सत्यापित छायाप्रति, जिसमे आवेदक का नाम दर्ज हो.
(3)        आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित छायाप्रति.
(4)        सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित छायाप्रति.
(5)        10वीं की अंकसूची की स्वयं सत्यापित छायाप्रति.
(6)        अंतिम उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची की स्वयं सत्यापित छायाप्रति.
(7)        स्वयं के बैंक पासबुक की स्वयं सत्यापित छायाप्रति, जिसमे आवेदक की फोटो चस्पा हो, आधार से लिंक होने एवं खाता चालू/सक्रिय (Active) होने का प्रमाणन हो.
(8)        प्रवेश शुल्क रसीद की सत्यापित छायाप्रति (शासकीय,शासनेत्तर एवं जनभागीदारी शुल्क रसीद).
(9)        एक नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो.


टीप :
(1)         छात्रवृत्ति आवेदन जमा करते समय वांछित दस्तावेजों की मूल प्रति सत्यापन हेतु अपने साथ अवश्य रखें, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा.
(2)         छात्रवृत्ति आवेदन जमा करते समय विद्यार्थी का उपस्थित होना अनिवार्य है. किसी और के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा.
(3)         बीपीएल छात्रवृत्ति हेतु शैक्षणिक सत्र: 2022-23 से National Scholarship Portal
www.scholarships.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन करना होगा.


Click here to View